मोहाली। जीत की दहलीज पर पहुंचकर हारी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनकी टीम घबरा गई और लक्ष्य का सही अनुमान नहीं लगा सकी, जिसकी वजह से 14 रन से पराजय झेलनी पड़ी। जीत के लिए 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के 17वें ओवर में तीन विकेट पर 144 रन थे। सैम कुरेन ने हैट्रिक लगाकर दिल्ली को 19.2 ओवर में 152 रन पर आउट कर दिया। अय्यर ने कहा, ”मेरे पास शब्द नहीं है। यह अहम मैच था और ऐसे मैच हारना हमारे लिए अच्छा नहीं है।” उन्होंने कहा, ”यह निराशाजनक है। जिस तरह से हम खेल रहे थे, हर गेंद पर रन चाहिए थे, लेकिन इन हालात से हम हार गए। हमने चतुराई से नहीं खेला और हर विभाग में उन्नीस साबित हुए।”कप्तान ने कहा, ”हम लक्ष्य का सही अनुमान नहीं लगा सके और घबरा गए। उन्होंने दो विकेट लगातार ले लिए। क्रिस मौरिस और ऋषभ पंत के आउट होने के बाद ही हम मैच हार गए। हमारे बल्लेबाजों ने भी कोई पहल नहीं की।”
Photos from our game in Mohali last night 📸
Full match album 👉 https://t.co/J4S8I5HLs3#KXIPvDC #ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals #IPL #IPL2019 pic.twitter.com/BOz2IB1Yuq
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 2, 2019
इससे पहले दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सुपर ओवर में हराया था। अय्यर ने कहा, ”मुझे पता नहीं चल रहा कि क्या हो गया। पिछले मैच में भी ऐसा ही हुआ था। हमें कुछ पहलुओं पर मेहनत करनी होगी और गलतियों से सबक लेना होगा।”अय्यर ने मैच खत्म होने के बाद कहा, “सच में बहुत निराश हूं। टीम लक्ष्य के करीब थी और हर बॉल पर एक रन ही चाहिए था। जीत के करीब आकर हार जाने से और निराशाजनक क्या हो सकता है। हमने समझदारी से नहीं खेला और पंजाब ने हर विभाग में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया।”
उन्होंने कहा, “मैं क्या कहूं। यह मैच महत्वपूर्ण था और इस तरह की हार से टीम को कुछ हासिल नहीं होगा। यह बेहद निराशाजनक है। पूरे मैच में पंजाब की टीम ने धैर्य दिखाया।”कप्तान ने साथ ही कहा, “हालांकि, यह अच्छा है और यह टूनार्मेंट की शुरुआत में ही हुआ। हम आगे इस गलती को ठीक कर सकते हैं और मजबूती से वापसी कर सकते हैं।”


