आईपीसी और ज्योतेरादित्य अकादमी जीते

0

 

भोपाल। ओल्ड कैम्पियन मैदान पर आज 19 वीं अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज चार मैच खेले गये । आज बाबेआली मैदान प्रतियोगिता का
पहला मैच :- आई पी सी विरुद्ध  आलिशा इंटरप्राइजेस के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए खेला आई पी सी ने 204/5 रन बनाए संजोग सिंह ने 55, मुनजिर ने 50 रन  बनाए ,आलिशा इंटरप्रायज़ेज़  की ओर से मुन्ना ,मुदस्सिर व रवि ने 1-1 विकेट लिये  लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए  ने आलिशा इंटरप्राइसेस ने 107/10 रन ही बनाए ,बिट्टु ने 43 रन बनाए ।आई पी सी की ओर से अरशद ने क़ातिलाना गेन्द बाज़ी करते हुए 4 विकेट लिये ने संजोग सिंह ने 2 विकेट लिए ।

इस प्रकार आई पी सी 97 रनो से विजयी हुई

मैच मैं शानदार प्रदर्शन के लिए अरशद खान को  मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

आज प्रतियोगिता का दूसरा :- मैच मयंक अकादमी बी विरुद्ध ज्योतेरादित्य अकादमी के बीच खेला गया ,टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 151/9 रन बनाए दानिश ने 42 साबिर ने 39 रन बनाए ।मयंक की ओर से अजय ने 3 अज़ीम ने 2 विकेट लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए मयंक अकादमी 111/9 रन ही बना सकी अज़ीम ने 21 व आयुष ने 18 रन बनाए ।ज्योतेरादित्य अकादमी की ओर प्रंकेश ने 2 विकेट लिए ।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दानिश को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

आज का तीसरा मैच :- गिरनार एकादश विरुद्ध डायनामिक क्लब खेला गया ,टॉस जीतकर पहले खेलते हुए गिरनार एकादश ने 147/10 रन बनाए गौरव ने 30 ,बिट्टु ने 32 रन बनाए ,डायनामिक क्लब की ओर से तुषार ने 3 जबकि अमिताभ वर्मा ,आदर्श व मनजीत ने 2-2 विकेट लिए ।जवाबी पारी खेलते हुए डायनामिक क्लब 148/2 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया मनजीत ने 50 ,अमिताभ ने 38* रन बनाए ।

अमिताभ वर्मा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया

आज का चौथा :- मैच वी एस अकादमी विरुद्ध  एन सी सी सी ‘ बी ‘ खेला गया  ,वी एस अकादमी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 51/10 रन ही बनाए केवल मंजीत ने 18 रन बनाए ,एन सी सी सी की ओर से अविरल ने 3 जबकि रजत ने 2 विकेट लिए ।जवाबी पारी खेलते हुए नवीन के 25 व अभिषेक के 23 रनो की मदद से 52/1 रन बनाकर मैच को आठ विकेट से जीत लिया ।

अविरल को शानदार गेंदबाज़ी के लिये मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

कल के मैच :- ओल्ड कैम्पीयन मैदान

(1)नगर निगम विरुद्ध पोस्टल  प्रातः 8-30 बजे

2)ऐम्स विरुद्ध न्यूज़ भारती टेलीनेट   दोपहर 12-30 बजे

बाबे आली मैदान

(1)आर बी आर एस ई विरुद्ध नोकिया  8-30 बजे

(2) ओफिसर एकादश  विरुध्द डब्लू सी आर 12-30 बजे