मयंक चतुर्वेदी : नोकिया, निगम व न्यूज भारती जीतीं

0

भोपाल। ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर आज 19 वीं अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज चार मैच खेले गये।

पहला मैच :-नगर निगम विरुद्ध पोस्टल के बीच खेला गया ,पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नगर निगम ने 210/4 रन बनाए विजय पारोचे ने 100 * रन  बनाए ,रवि नारवारे ने 84 रन बनाए,पोस्टल की  ओर से आदित्य ने 3 विकेट लिये  लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए पोस्टल टीम 185/8 रन  ही बनाए ,नितिन ने 43 रन व असद कमाल ने 31 रन बनाए नगर निगम की ओर से आरिफ़ ,जावेद व फ़हद  ने क्रमशः2-2 विकेट लिए ।

इस प्रकार नगर निगम की टीम 25 रनो से विजयी हुई

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विजय पारोचे को  मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

आज का दूसरा मैच न्यूज़ भारती व ऐम्स के बीच खेला गया ,टॉस जीतकर पहले खेलते हुए न्यूज़ भारती ने 136/8 रन बनाए दीपक ने 34 जबकि नवीन ने 31 रन बनाए ।ऐम्स की ओर से विशाल ने 3 विकेट लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए ऐम्स की टीम 87/10 रन ही बना सकी निलेश ने 22 रन बनाए ,विष्णु ,दीपक व योगेन्द्र ने क्रमशः 3-3 विकेट  लिए ।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

बाबेआली मैदान :-

आज का तीसरा मैच :- आर बी एस आर सी विरुद्ध नोकिया खेला गया ,पहले खेलते हुए नोकिया ने 163/6रन बनाए रेहान ने 42समीर ने 38  बनाए , आर बी आर एस सी की ओर से जावेद 2 विकेट लिए ।जवाबी पारी खेलते हुएआर बी आर एस सी की टीम 139/10  पी सी जोशी ने 55  रन बनाए ,नोकिया की ओर से रितुंजय ,आतेंद्र व शिखर ने 2-2 विकेट लिए

रेहान खान को  मैन ऑफ़ द मैच चुना गया

आज का चौथा :- मैच ओफ़ीसर एकादश विरुद्ध  डब्लू सी आर के बीच खेला गया  ,डब्लू सी आर ने ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 134/6 रन बनाए मुबारक ने 33 ,नीरज ने 28 रन बनाए , विशाल व इदरीश ने 2-2 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलते हुए ओफिसर एकादश ने 135/6 बनाकर मैच को4 विकेट से जीत लिया ईदरीस ने 32* रोमी व रोहित ने 24-24 रन बनाए ,दुर्गेश व नीरज ने 2-2 विकेट लिए

ईदरीस को शानदार प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

 मैच :- ओल्ड कैम्पियन मैदान

(1)आर बी एस आर एस विरुद्ध सेकंड इनिंग   प्रातः 8-30 बजे

(2)नगर निगम विरुद्ध डी जी पी एकादश  दोपहर 12-30 बजे