28 साल बाद बदलेगा रिकॉर्ड, सारांश जैन के नाम जुड़ सकता है खास उपलब्धि

0

नई दिल्ली : श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण सारांश को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। श्रीलंका की स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टीम तीन स्पिनरों के साथ उतर सकती है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की मौजूदगी के बावजूद सारांश जैन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, क्योंकि अफगानिस्तान सीरीज में टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुतार भी बाएं हाथ के स्पिनर हैं।

ऐसे में टीम प्रबंधन संतुलन को ध्यान में रखते हुए ऑफ स्पिन विकल्प के रूप में सारांश पर भरोसा जता सकता है। स्पिन विभाग में विविधता के लिए सारांश खेलते दिख सकते हैं। सारांश की उम्र 33 साल से ज्यादा है। अगर वह 33 साल की उम्र में डेब्यू करते हैं तो 28 साल का सूखा खत्म होगा। इससे पहले रॉबिन सिंह ने 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 33 साल की उम्र के बाद डेब्यू किया था। 11 खिलाड़ियों ने भारत के लिए 33 से ज्यादा की उम्र के बाद टेस्ट में डेब्यू किए हैं।

सबसे उम्रदराज भारतीय टेस्ट डेब्यू खिलाड़ी रहे रुस्तमजी जमशेदजी

भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रुस्तमजी जमशेदजी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में 41 साल 27 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। कोटर रामास्वामी ने 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ 40 साल 39 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। आमिर ईलाही ने 1947 में 39 साल 102 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

37 साल की उम्र के बाद टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 37 साल की उम्र के बाद डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई अनुभवी क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं। केके तारापोरे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1948 में 37 साल 329 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं शुते बनर्जी ने 1949 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 साल 124 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

इस सूची में सीके नायडू का नाम भी शामिल है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1932 में 36 साल 238 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था। अब सारांश जैन के पास भी 33 साल की उम्र में टेस्ट टीम में शामिल होकर इस खास सूची में जगह बनाने का मौका है। नीचे 33 साल की उम्र के बाद भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here