नई दिल्ली: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने 151 पारियों में 383 चौके लगाए हैं और इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उनके बाद विराट कोहली का नंबर आता है, जिन्होंने 117 पारियों में 369 चौके जड़े हैं। भारत की ओर से अब तक 15 बल्लेबाज टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 या उससे अधिक चौके लगाने का कारनामा कर चुके हैं।
इस सूची में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन का नाम भी शामिल है, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई है। दोनों खिलाड़ी जल्द ही 200 चौके लगाने की उपलब्धि हासिल कर लेंगे। भारत के 3 बल्लेबाजों के 200 से ज्यादा चौके हैं। रोहित और विराट के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 107 पारियों में 297 चौके लगाए हैं। शिखर धवन और केएल राहुल ने क्रमश: 66 और 68 पारियों में 191-191 चौके लगाए हैं।
हार्दिक पंड्या ने 109 पारियों में 168 चौके लगाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 54 पारियों में 164 चौके लगाए हैं। इशान किशन ने 54 पारियों में 161 चौके लगाए हैं। तिलक वर्मा ने 55 पारियों में 126 चौके लगाए हैं। संजू सैमसन ने 58 पारियों में 117 चौके लगाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 85 पारियों में 116 चौके लगाए हैं। ऋषभ पंत के नाम 66 पारियों में 111 चौके हैं। गौतम गंभीर ने 36 पारियों में 109 चौके लगाए हैं।




