एशेज में ऐतिहासिक दिन: पहले दिन गिरे 20 विकेट, ब्रूक और टंग ने बनाया रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली: एशेज 2025-26 के बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार (26 दिसंबर) को कुल 20 विकेट गिर गए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड की टीम ने जोश टंग और माइकल नेसर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पहली पारी में 152 रन पर आउट कर दिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के सामने 29.5 ओवर में 110 रन पर सिमट गई, जिससे इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 42 रनों की बढ़त मिली।

एशेज में 116 साल बाद पहले दिन 20 विकेट गिरे। इससे पहले 1909 में ओल्ड ट्रैफर्ड में ऐसा हुआ था। छठी बार एशेज टेस्ट सीरीज में पहले दिन 20 से उससे ज्यादा विकेट गिरे। मेलबर्न में चौथी बार पहले दिन 20 या उससे विकेट गिरे। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 3468 गेंदों पर 3000 रन पूरे किए।

गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड धराशायी

ब्रूक टेस्ट क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेजी से 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 3610 गेंदों में हासिल कर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने भी ऐतिहासिक कारनामा किया। टंग 21वीं सदी में मेलबर्न के मैदान पर टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बने। इससे पहले यह उपलब्धि 1998 में डैरेन गॉफ और डीन हेडली ने हासिल की थी, जब इंग्लैंड ने वह टेस्ट मुकाबला 12 रन से जीता था।

ऑस्ट्रेलिया 152 रन पर ढेर

2000 के बाद घरेलू मैदानों पर खेले गए एशेज टेस्ट में यह ऑस्ट्रेलिया का चौथा सबसे कम स्कोर रहा, जब टीम 152 रन पर सिमट गई। इससे पहले 2010/11 में मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया महज 98 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं पिछले महीने पर्थ में टीम 132 रन और 2017/18 में एडिलेड टेस्ट में 138 रन पर ढेर हुई थी। इसके साथ ही यह 2000 के बाद तीसरा मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया घरेलू सरजमीं पर एशेज टेस्ट में 50 ओवर पूरे होने से पहले ही ऑलआउट हुई। इससे पहले 2010 में मेलबर्न में 42.5 ओवर में 98 रन और मौजूदा सीरीज के पहले पर्थ टेस्ट में 45.2 ओवर में 132 रन पर टीम की पारी समाप्त हो गई थी।

इंग्लैंड 110 रन पर सिमटी

2000 के बाद ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एशेज टेस्ट में इंग्लैंड 110 रन पर ढेर होकर अपने तीसरे सबसे कम स्कोर पर सिमट गया। इससे पहले इंग्लिश टीम 2021 में मेलबर्न में 68 रन और 2002 में गाबा में 79 रन ही बना पाई थी। यह दूसरा विश्व युद्ध के बाद चौथी बार रहा जब इंग्लैंड एशेज टेस्ट में 30 ओवर से कम समय में ऑलआउट हुआ। शुक्रवार को टीम 29.5 ओवर में पवेलियन लौट गई, जबकि इससे पहले 2021 में मेलबर्न में 27.4 ओवर, 2019 में हेडिंग्ले में 27.5 ओवर और 2002 में ब्रिस्बेन में 28.2 ओवर में यह स्थिति देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here