26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सचिन तेंदुलकर के करियर का यादगार दिन, 14 अगस्त 1990 को किया था पहला बड़ा कारनामा

नई दिल्ली: 14 सितंबर का दिन टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लिए बेहद यादगार माना जाता है। ठीक 35 साल पहले, यानी 1990 में, मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया। इस उपलब्धि के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उनका यह पहला टेस्ट शतक नौ मैचों के बाद आया था, जिसने उनके शानदार करियर की शुरुआत का संकेत दिया।

टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड इस खिलाड़ी के नाम

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल के नाम है। उन्होंने 2001 में 17 साल और 61 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं, टेस्ट में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद हैं, जिन्होंने 17 साल और 78 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ शतक लगाया था। सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला टेस्ट शतक 17 साल और 107 दिन की उम्र में लगाया था। हालांकि, जब तेंदुलकर ने यह शतक बनाया, उस समय टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड मुश्ताक मोहम्मद के पास था।

पहली पारी में अजहरुद्दीन ने शतक, तेंदुलकर ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए उस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 519 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शानदार 179 रन बनाए, जबकि संजय मांजरेकर ने 196 गेंदों पर 93 और सचिन तेंदुलकर ने 136 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 320 रन बनाकर पारी घोषित की और भारत के सामने जीत के लिए 408 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर का शतक

दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। संजय मांजरेकर ने 50 रन बनाकर अर्धशतक पूरा किया और आउट हुए। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने पहली पारी में चूक गए शतक की कमी को पूरी करते हुए 189 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 119 रन बनाकर नॉटआउट रहे। मनोज प्रभाकर ने भी उनका बेहतरीन साथ दिया और 128 गेंदों में 67 रन बनाकर नाबाद रहे। अंततः यह रोमांचक टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles