आ रहा है क्रिकेट का नया रोमांच: जानें ‘Test Twenty’ के सभी पहलू

0

नई दिल्ली: क्रिकेट को वर्तमान में टेस्ट, वनडे और टी20 जैसे तीन प्रमुख फॉर्मेट में खेला जाता है। इसके अलावा, दुनियाभर की कई लीग्स में इसे 10-ओवर के छोटे फॉर्मेट या इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग की तरह 100 बॉल के मैचों के रूप में भी खेला जाता है। वहीं अब क्रिकेट की दुनिया में एक नया फॉर्मेट पेश होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस नए फॉर्मेट का नाम Test Twenty होगा, जिसमें टेस्ट क्रिकेट और टी20 के तत्वों को मिलाकर खेला जाएगा। यह बदलाव क्रिकेट फैंस के लिए नया रोमांच और खिलाड़ियों के लिए नई चुनौती लेकर आएगा।

क्रिकेट के इस नए फॉर्मेट के लिए पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स, सर क्लाइव लॉयड, मैथ्यू हेडन और हरभजन सिंह ने समर्थन किया है और उनकी मौजूदगी में इसे लॉन्च भी किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस नए फॉर्मेट की शुरुआत जानकारी के मुताबिक साल 2026 के शुरुआती दिनों में हो सकती है। गौरव बाहिरवानी ने इसे शुरू करने का आइडिया खोजा है। इसके लिए उन्होंने दिग्गजों को इकट्ठा किया और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस फॉर्मेट में युवाओं के लिए एक नया मौका होगा। एबी डिविलियर्स ने अपने एक्स वीडियो में इससे जुड़ी जानकारी दी।

‘Test Twenty’ में होंगे कौन-कौन से नियम? जानें पूरी जानकारी

अगर इस नए फॉर्मेट ‘Test Twenty’ के नियमों की बात करें तो शुरुआत में इसे आयु सीमा के आधार पर सीमित किया गया है। यह फॉर्मेट विशेष रूप से 13 से 19 साल के युवा क्रिकेटर्स के लिए शुरू किया जाएगा। इसमें चार पारियों का मैच होगा, जिसमें प्रत्येक पारी 20-20 ओवर की होगी। मैच को एक ही दिन में पूरा खेला जाएगा। इसके अलावा, यह मैच रेड बॉल क्रिकेट के नियमों के तहत खेला जाएगा, लेकिन टीमें सफेद जर्सी में खेलेंगी। हालांकि, भविष्य में इस फॉर्मेट के कई नियमों में बदलाव भी किए जा सकते हैं ताकि इसे और रोमांचक और उपयुक्त बनाया जा सके।

वहीं इस ‘Test Twenty’ मुकाबले में कुछ और खास नियम लागू होंगे। प्रत्येक टीम को मैच में एक बार चार ओवर का पॉवरप्ले लेने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, यदि कोई टीम अपनी पहली पारी में 75 या उससे अधिक रन से बढ़त बनाती है, तो वह दूसरी टीम को फॉलोऑन भी करा सकती है। इस मैच में टीमें अधिकतम पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल कर सकती हैं, और एक गेंदबाज पूरे मैच में अधिकतम 8 ओवर ही फेंक सकेगा। मैच का नतीजा जीत, हार, टाई या ड्रॉ में से किसी भी रूप में तय हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here