टी20 में शतकों की रफ्तार का मुकाबला, उर्विल पटेल आगे; टॉप-10 में वैभव-रोहित

0

नई दिल्ली : अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपने 11 शतक पूरे कर लिए हैं और वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक पहले स्थान पर नहीं हैं। यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल के नाम है, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची में अभिषेक शर्मा का नाम 4 बार शामिल है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और तेजी से रन बनाने की क्षमता को दर्शाता है।

आपको बता दें टी20 क्रिकेट की इस लिस्ट में टी20 इंटरनेशनल और दुनियाभर में होने वाले सभी टी20 प्रारूप के फ्रेंचाइजी व टीम टूर्नामेंट के रिकॉर्ड शामिल हैं। टी20 इंटरनेशनल के बाद टी20 में भी ओवरऑल एस्टोनिया के साहिल चौहान नंबर 1 पर हैं। वहीं ओवरऑल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उर्विल पटेल और तीसरे पर अभिषेक शर्मा हैं। अगर सिर्फ भारतीयों की बात करें तो उर्विल पटेल नंबर 1 पर हैं और अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।

इस लिस्ट में तीसरे पर फिर से अभिषेक और चौथे पर फिर से उर्विल पटेल का नाम शामिल हैं। वहीं पांचवें स्थान पर ऋषभ पंत और छठे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद हैं। वैभव ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए यूएई के खिलाफ 32 गेंद पर शतक ठोका था। वैभव का नाम इस लिस्ट में 9वें नंबर पर भी मौजूद है। उन्होंने 35 गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 में शतक जड़ा था। अभिषेक शर्मा का नाम लिस्ट में 10वें स्थान पर भी है।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 भारतीय
खिलाड़ी गेंदें मैच स्थान साल
उर्विल पटेल 28 गुजरात बनाम त्रिपुरा इंदौर 2024
अभिषेक शर्मा 28 पंजाब बनाम मेघालय सौराष्ट्र 2024
अभिषेक शर्मा 30 भारत बनाम अफगानिस्तान दिल्ली 2026
उर्विल पटेल 31 गुजरात बनाम सर्विसेज हैदराबाद 2025
ऋषभ पंत 32 दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश दिल्ली 2018
वैभव सूर्यवंशी 32 भारत ए बनाम संयुक्त अरब अमीरात दोहा 2025
अभिषेक शर्मा 32 पंजाब बनाम बंगाल हैदराबाद 2025
रोहित शर्मा 35 भारत बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
वैभव सूर्यवंशी 35 राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस जयपुर 2025
अभिषेक शर्मा 35 भारत बनाम न्यूजीलैंड वेलिंगटन 2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here