एक ओवर में रन बरसाने वाले दिग्गज, बुमराह से लेकर लारा-अफरीदी तक की खास लिस्ट

0

नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट के करीब 149 साल लंबे इतिहास में सबसे महंगे ओवर का रिकॉर्ड 35 रन का है। इस दौरान दुनिया ने कई दिग्गज और विस्फोटक बल्लेबाज देखे, लेकिन इस खास रिकॉर्ड में सबसे ऊपर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम दर्ज है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में कई महान खिलाड़ियों के आने के बावजूद एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में बुमराह नंबर-1 पर हैं। वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। यह रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट के कुछ सबसे यादगार और रोमांचक पलों में शामिल है।

इस खास सूची में शामिल खिलाड़ियों में भारत के सिर्फ दो क्रिकेटर जगह बना पाए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, जबकि हार्दिक पंड्या 11वें नंबर पर मौजूद हैं। इनके अलावा शाहिद अफरीदी, हैरी ब्रूक, क्रिस केयर्न्स, नाथन एस्टल, ब्रेंडन मैकुलम और क्रेग मैकमिलन जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

जसप्रीत बुमराह ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड 2022 में इंग्लैंड दौरे पर बनाया था। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन जड़कर टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर दर्ज कर दिया था। आमतौर पर टी20 और वनडे क्रिकेट में एक ओवर में 25 या 30 रन बनना कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करना बेहद दुर्लभ है। टेस्ट के लंबे इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ है, जब किसी एक ओवर में 30 या उससे ज्यादा रन बने हैं।

एक ओवर में मचाया था तहलका, टेस्ट क्रिकेट के ये हैं सबसे बड़े रनवीर
रन बल्लेबाज गेंदबाज मैच स्थान सीजन
35 जसप्रीत बुमराह (4,w,4nb,6,4,4,4,6,1) स्टुअर्ट ब्रॉड भारत बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम 2022
28 ब्रायन लारा (4,6,6,4,4,4) रॉबिन पीटरसन वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2003-04
28 जॉर्ज बेली (4,6,2,4,6,6) जेम्स एंडरसन ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पर्थ 2013-14
28 केशव महाराज (4,4,4,6,6b,4) जो रूट दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड पोर्ट एलिजाबेथ 2019-20
27 शाहिद अफरीदी (6,6,6,6,2,1) हरभजन सिंह पाकिस्तान बनाम भारत लाहौर 2005-06
27 हैरी ब्रूक (6,4,4,4,6,3) जाहिद महमूद इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान रावलपिंडी 2022-23
26 क्रेग मैकमिलन (4,4,4,4,6,4) यूनिस खान न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान हैमिल्टन 2000-01
26 ब्रायन लारा (4,0,6,6,6,4) दानिश कनेरिया वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान मुल्तान 2006-07
26 मिचेल जॉनसन (4,4,6,0,6,6) पॉल हैरिस ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2008-09
26 ब्रेंडन मैकुलम (4,6,6,0,4,6) सुरंगा लकमल न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका क्राइस्टचर्च 2014-15
26 हार्दिक पंड्या (4,4,6,6,6,0) पुष्पकुमारा भारत बनाम श्रीलंका पल्लेकेले 2017
25 एंडी रॉबर्ट्स (4,6,2,6,6,1L) इयान बॉथम वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड पोर्ट ऑफ स्पेन 1980-81
25 रामनरेश सरवन (4,4,4,4,4nb,4,0) मुनफ पटेल वेस्टइंडीज बनाम भारत बासेटेरे 2006
25 ए. बी. डिविलियर्स (6,6,6,6,1w) एंड्रयू मैकडोनाल्ड दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया केप टाउन 2008-09

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here