नई दिल्ली : भारत और जापान के बीच मंगलवार, 22 सितंबर को ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम पहली बार जापान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद टीम इंडिया 28 सितंबर को एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी। जापान के खिलाफ होने वाले इस मैच में भारतीय प्लेइंग 11 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।
भारतीय टीम की प्लेइंग 11 पर बयान देते हुए आकाश चोपड़ा ने बताया कि वह इस मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में दो बदलाव देख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 30 गेंद पर ऐतिहासिक शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा को रेस्ट देकर बाहर करने की बात कही। वहीं जसप्रीत बुमराह को भी उन्होंने इस मैच से आराम देने की बात कही।
अर्शदीप सिंह अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे, जबकि नितीश कुमार रेड्डी इस स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में अर्शदीप की टीम में वापसी की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा के मुताबिक, अगर भारत जापान के खिलाफ इसी संभावित प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरता है, तो पहली बार संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी टी20 इंटरनेशनल में पारी की शुरुआत करती नजर आ सकती है। वहीं, गेंदबाजी की जिम्मेदारी यश ठाकुर और अर्शदीप सिंह पर प्रमुख रूप से रहने की संभावना है। इसके अलावा, अगर विप्रज निगम को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है, तो वह अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।
आकाश चोपड़ा के मुताबिक भारत की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, विप्रज निगम/वाशिंगटन रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।
कब और कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?
भारत और जापान के बीच यह ऐतिहासिक मैच टोक्यो से 100 किलोमीटर दूर कान्टो के सानो स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे और जापान के समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे से होगी। मैच का टॉस सुबह 9 बजे होगा (IST)। इस मुकाबले को फैनकोड पर और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे।
भारत-जापान टी20 के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड
- भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, इशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, वैभव सूर्यवंशी।
- जापान की टीम: केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग (कप्तान ), चार्ली हारा हिंजे, बेंजामिन इतो डेविस, एलेस्टर काडोवाकी फ्लेमिंग, कोहेइ कुबोटा, जेक कुसुडा एन, वातारू मियाउची, रियो साकुरानो थॉमस, एलेक्स शिराइ पी, शोमा सुगाया स्लेटर, डेकलान सुजुकी मैकॉम्ब, सुयोषी ताकाडा, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलान यामामोतो लेक।


