आकिब ने किया बल्लेबाजों का पलटवार मुश्किल, केएल राहुल चूके, करुण नायर 0 पर क्लीन बोल्ड

0

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज Akeeb Nabi Dar ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में 9 विकेट लेने के बाद फाइनल में भी उनका जलवा देखने को मिला। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में उतरी कर्नाटक टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 57 रन पर ही चार महत्वपूर्ण विकेट गिर गए, जिससे उन्हें शुरुआती दबाव का सामना करना पड़ा।

आकिब नबी दार ने केएल राहुल, करुण नायर और स्मरण रविचंद्रन के रूप में तीन बड़े विकेट झटके। केएल राहुल आकिब का उछाल नहीं समझ पाए और विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। राहुल ने 39 गेंद पर 13 रन बनाए। इसके बाद करुण नायर आकिब के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए और डक पर पवेलियन लौट गए। फिर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर स्मरण रविचंद्रन आकिब की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। इस मैच से पहले आकिब नबी दार रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के 9 मैचों में 55 विकेट ले चुके थे। अब उनके 58 विकेट हो चुके हैं। अगर वह दो विकेट और लेते हैं तो मौजूदा सत्र के नंबर 1 गेंदबाज बन जाएंगे। अभी मयंक मिश्रा के नाम 59 विकेट दर्ज हैं और वह टॉप पर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया लाजवाब सितारा

Akeeb Nabi Dar के शानदार प्रदर्शन को देखकर Delhi Capitals की टीम निश्चित ही बहुत खुश होगी। आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज पर दांव लगाया था और 8.40 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। टूर्नामेंट शुरू होने में अभी एक महीना बाकी है, लेकिन आकिब के हालिया प्रदर्शन ने फ्रेंचाइजी को उत्साहित कर दिया है। दिल्ली Capitals ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर आकिब के लिए खास पोस्ट भी साझा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here