आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर; वनडे टीम में बड़ा बदलाव

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शनिवार (31 अक्टूबर) को बदलाव हुआ। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। आकिब आखिरी दो वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा थे। अब वह पांचों मैचों में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। आकिब नबी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू किया था। उस मैच में वह काफी महंगे साबित हुए थे और 84 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था। फिलहाल वह न्यूजीलैंड में ही है। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं। पहले अनाधिकार टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में 3-3 विकेट लिए थे।

हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा, वापसी की तैयारी जारी

प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। इसके कारण वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए। प्रसिद्ध के न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट में इंडिया ए के लिए खेलने की संभावना है। आकिब को वनडे टीम में मौका मिलने का कारण यह भी है कि नितीश कुमार रेड्डी भी केवल पहले वनडे के लिए ही उपलब्ध होंगे।

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए), आकिब नबी।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here