जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। डीविलियर्स ने इस तरह अचानक तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया। वे घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना जारी रखेंगे। दक्षिण अफ्रीका को जुलाई में जुलाई में श्रीलंका का सामना करना है। 34 वर्षीय डीविलियर्स ने कहा, मैं अपने 14 वर्ष के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संतुष्ट हूं और अब थक चुका हूं। यह मेरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास का सही समय है। डीविलियर्स ने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 मैच खेले। डीविलियर्स ने वीडियो जारी कर कहा, मैंने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने के बाद अब दूसरे खिलाड़;ियों को मौका देने का समय आ गया है। मैंने अपना काम कर दिया और इमानदारी से कहूं तो मैं थक चुका हूं। यह कठिन फैसला था, भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद अलविदा कहने का यह सही समय है। मैं क्रिकेट साउथ अफ्रीका, साथी खिलाड़;ियों, फैंस और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा करता हूं। मेरी विदेशों में खेलते रहने की कोई योजना नहीं है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में टाइटंस के लिए खेलना जारी रख सकता हूं। मैं फॉफ डु प्लेसिस और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को सपोर्ट करते रहूंगा। डीविलियर्स ने 114 टेस्ट मैचों में 50.66 की औसत से 16077 रन बनाए। उन्होंने वनडे में 53.50 की औसत से 9577 और अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 26.12 की औसत से 1672 रन बनाए।

