अभिषेक और हेड करेंगे ओपनिंग, इशान को मिला नंबर 3: SRH की संभावित XI

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 नए खिलाड़ियों को खरीदकर अपने 25 सदस्यीय स्क्वाड को पूरा कर लिया है। टीम में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी जैसे कई धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, पैट कमिंस इस टीम के कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

आईपीएल के आगामी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में टॉप ऑर्डर को लेकर तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट है। पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड करेंगे, जबकि नंबर 3 की जिम्मेदारी एक बार फिर इशान किशन के कंधों पर होगी। इसके बाद हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन और नितीश कुमार रेड्डी जैसे पॉवर हिटर्स टीम की पारी को तेजी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे।
इम्पैक्ट प्लेयर: जीशान अंसारी

सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वाड

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, स्मरण रविचंद्रन, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्राइडन कार्स, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रैंस फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स।

सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में खरीदे ये खिलाड़ी
क्रम संख्या खिलाड़ी बेस प्राइस फाइनल बोली कैप्ड/अनकैप्ड
1 लियाम लिविंगस्टोन (विदेशी) ₹2,00,00,000 ₹13,00,00,000 कैप्ड (Capped)
2 जैक एडवर्ड्स (विदेशी) ₹50,00,000 ₹3,00,00,000 अनकैप्ड (Uncapped)
3 सलिल अरोरा ₹30,00,000 ₹1,50,00,000 अनकैप्ड (Uncapped)
4 शिवम मावी ₹75,00,000 ₹75,00,000 कैप्ड (Capped)
5 क्रेन्स फुलेत्रा ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड (Uncapped)
6 प्रफुल हिंगे ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड (Uncapped)
7 अमित कुमार ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड (Uncapped)
8 ओंकार टरमाले ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड (Uncapped)
9 साकिब हुसैन ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड (Uncapped)
10 शिवांग कुमार ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड (Unकैप्ड)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here