अभिषेक-गिल ओपनर, हार्दिक की वापसी: पहले टी20 के लिए संभावित प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 से हो रही है। इसका पहला मुकाबला कटक में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम में शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या की वापसी हुई है, जबकि साउथ अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्खिया की प्रस्तुति देखने को मिलेगी।

शुभमन गिल ने उपकप्तान के रूप में टीम में वापसी की है और वह पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा के साथ करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका की कमान इस सीरीज में एडेन मार्कराम के हाथ में है। उनकी टीम में डेविड मिलर और रीजा हेंड्रिक्स जैसे अनुभवी और माहिर टी20 बल्लेबाज भी शामिल हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड की झलक

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इससे पहले कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 18 मैच जीते हैं और 12 मैच अफ्रीकी टीम ने जीते हैं। एक मैच दोनों टीमों के बीच बेनतीजा रहा है। इस दौरे पर साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी लेकिन वनडे सीरीज में 1-2 से उसे हार झेलनी पड़ी थी।

पहले टी20 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम, क्विंटन डिकॉक/डोनोवान फरेरा (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका: ऐडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनाइल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवोन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्खिया, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here