अकादमी के मुक्केबाजों ने आल इंडिया पुलिस गेम्स में जीते चार पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 74वीं आल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में अकादमी के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। हरियाणा के मधुबन में 20 से 24 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के खिलाड़ी उतरे थे। महिला वर्ग में अकादमी की दिव्या पवार ने 54 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में यूपी पुलिस की खिलाड़ी को 5-0 के अंतर से हराया। इसी तरह, 51 किलो भार वर्ग में अकादमी की दीपा कुमारी ने फाइनल में सीआरपीएफ की खिलाड़ी को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी सीआइएसएफ टीम से खेल रही थीं। आईटीबीपी टीम में अकादमी की राधा पाटीदार ने 51 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में 75 किलो भार वर्ग में अकादमी के मनीष ने रजत पदक हासिल किया। फाइनल में उनका मुकाबला सीआइएसएफ टीम के खिलाड़ी से हुआ, जिसमें उन्हें 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here