अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल की शिवानी और विराज ने जीते स्वर्ण पदक

0

राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में भोपाल का परचम लहराया, अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सीहोर में 22 से 26 सितंबर तक चल रही 69वीं राज्य स्तरीय शालेय बालक-बालिका फ्री स्टाइल अंडर-17 और 19 कुश्ती प्रतियोगिता में भोपाल के अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन शिवानी मीणा ने 17 वर्ष बालिका वर्ग के 57 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, दूसरे दिन विराज बाथम ने 17 वर्ष बालक वर्ग के 57 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया। दोनों युवा पहलवानों की इस उपलब्धि पर अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल परिवार और भोपाल जिला कुश्ती संघ ने उन्हें, उनके माता-पिता और परिवारजनों को बधाई दी। संघ ने उम्मीद जताई कि शिवानी और विराज आने वाले समय में प्रदेश का नाम और भी रोशन करेंगे। इन जीतों के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने आगामी माह आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here