सीनियर ताइक्वांडो में अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

0

भोपाल: 21 से 23 जून 2024 तक 3rd TFI Open Senior Taekwondo championship 2024, का आयोजन सेलम (तमिलनाडू) में किया गया। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 06 स्वर्ण, 04 रजत और 02 कांस्य सहित कुल 12 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।सेलम(तमिलनाडू) में आयोजित इस राष्ट्रीय ओपन सीनियर ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप 2024 में खेल अकादमी के ताईक्वान्डो खिलाड़ियों हरमन सिंह गिल, हिम्मत अर्गल, दिनेश पाण्डेय, कु. डोलीमालवीय, अकांक्षा पटेल, शिवानी मालवीय, ने सीनियर वर्ग में खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये क्रमशः स्वर्ण पदक, आदित्य प्रजापति, अंशुल यादव, अफजल अली और आफताब इकबाल ने क्रमशः रजत तथा अंशु दण्डोतिया और रागिनी मौर्य ने कांस्य पदक अर्जित किया। इस प्रकार खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक प्राप्त किये ।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में देशभर के 18 टीमों के 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की थी।प्रतियोगिता के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपनी बधाई दी है। सभी पदक विजेता खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जगजीत सिंह मांड और प्रशिक्षक अर्जुन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here