एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय जी.एस. पठानिया “सर” अंडर-18 बॉयज इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में आज ओल्ड कैंपियन और ओल्ड फ्रेंड्स मैदान पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एक्रोबैट अकादमी ने रोबिन मेनन अकादमी को 7 विकेट से हराया। रोबिन मेनन टीम 41.4 ओवर में 80 रन पर आउट हुई। ओजस्व राजपूत ने 16 और हिमांशु ने 13 रन बनाए। एक्रोबैट की ओर से अराध्य साहनी ने 4 विकेट, जबकि रुद्रवीर ने 2 विकेट लिए। जवाब में एक्रोबैट अकादमी ने 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 81 रन बनाकर मैच जीत लिया। अराध्य साहनी 29 रन पर नाबाद रहे और आनंद 10 रन पर नाबाद रहे। दूसरे मैच में अभय गोस्वामी अकादमी ने नायर क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया। नायर टीम 35.5 ओवर में 107 रन पर आउट हुई। प्रणव गोस्वामी ने 35 और वैभव विश्वकर्मा ने 29 रन जोड़े। अभय गोस्वामी अकादमी की ओर से युवराज सक्सेना ने 4, देव बघेल ने 3 और मयंक ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभय गोस्वामी टीम ने 20.1 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन बनाकर जीत दर्ज की। आयुष शुक्ला ने नाबाद 54 रन बनाए और अवध 10 रन पर नाबाद रहे।
Home Breaking News बीडीसीए अंडर-18 इंटर क्लब टूर्नामेंट: एक्रोबैट अकादमी और अभय गोस्वामी अकादमी की...


