ACROBAT INDEPENDENCE FUTSAL CUP-2023

0
ACROBAT INDEPENDENCE FUTSAL CUP-2023
ACROBAT INDEPENDENCE FUTSAL CUP-2023

भोपाल। पुरुषोत्तम गौर तरण पुष्कर स्थित टर्फ पर ACROBAT INDEPENDENCE DAY FUTSAL CUP-2023 का उद्घाटन पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर के संचालक डॉ संतोष कटियार के मुख्य आथित्य में सम्पन हुआ, इस अवसर पर एक्रोबेट फुटबॉल अकादमी संचालक प्रतीक कटियार कोच नवांश कुमार, पुरषोत्तम गौर स्विमिंग पूल के प्रबंधक एवं आयोजन सचिव ब्रजभान सिंह धाकड़ एवं अन्य गणमान्य, खिलाडी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे|

प्रतियोगिता के पहला मैच में टाइटन एफसी और यंग वारियर के मध्य खेला गया जिसमे यंग वारियर ने 5-1 मैच जीता दूसरे मुकाबले में रोहतास एफसी ने क्रिमसन लायंस एफसी को 5-0 से हराया. दिन की तीसरे मुकाबले में एच.एन.एफ.सी। ने बोल्ट एफसी को 5-0 से हराया और दिन के आखिरी मैच में प्रिडेटर एफसी ने एक्रोबेट फुटबॉल अकादमी को रोमांचक मुकाबले में 2-0 से हराया, एक्रोबेट फुटबॉल अकादमी के छोटे छोटे खिलाडी राहिल खान, अक्षत मिंज , अयान खान , अफ्फान खान, मेहुल धाकड़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here