आदर्श ने जीता एक स्वर्ण और एक रजत पदक

0

भोपाल: पचमढ़ी में खेली जा रही 15वीं डब्ल्यूएफएसको राज्य ओपन कराते चैंपियनशिप में राजधानी के आदर्श जोशी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। अटल बिहारी वाजपेयी संस्कृति भवन में आयोजित चैंपियनशिप में आदर्श ने 13 वर्षीय वर्ग के काता इवेंट में स्वर्ण और कुमिते में रजत पदक हासिल किया है। आदर्श सेंट थामस अकादमी के खिलाड़ी हैं और कोच शिवा सोनी से प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। गत वर्ष भी इसी चैंपियनशिप में आदर्श ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। चैंपियनशिप के बाद अब दिसंबर में नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में भागीदारी करेंगे। चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। आदर्श को प्राचार्य फादर रैनी ने शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here