भोपाल। नई दिल्ली में खेली जा रही 12वी अंतरराष्ट्रीय ओपन कराते चैंपियनशिप में भोपाल के आदर्श जोशी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत लिया है। आदर्श ने 36 से 40 किलोग्राम भार वर्ग के कुमिते इवेंट में स्वर्ण और काता में रजत पदक जीतकर दोहरे पदक की उपलब्धि हासिल की। चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक फरीदाबाद के रेडिसन ब्लू में खेल जा रही है। दो दिन के पदकों के आधार पर भारतीय टीम पदक तालिका में पहले पायदान पर है और काफी आगे है। वहीं नेपाल की टीम दूसरे स्थान पर है। चैंपियनशिप में भारत के अलावा जापान, उज्बेकिस्तान, इरान, बांग्लादेश और नेपाल की टीम भागीदारी कर रही हैं।



