जबलपुर . मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की स्थापना एवं इंग्लिश चैनल पार करने वाले प्रथम भारतीय,अर्जुन अवार्ड, पदमश्री, पद्म भूषण विजेता एडवोकेट् स्वर्गीय मिहिर सेन की स्मृति में मध्य प्रदेश अधिवक्ता क्रीड़ा परिषद के द्वारा अधिवक्ता खेल महाकुंभ 2026 का आयोजन सिविल लाइन स्थित शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में किया जा रहा है.
अधिवक्ता खेल महाकुंभ का शुभारंभ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति आर एस झा के मुख्य आतिथ्य में एवं कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी के अध्यक्षता में एडवोकेट स्व मिहिर सेन के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्र गान के साथ हुआ.
न्यायमूर्ती आर एस झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अधिवक्ता व्यवसाय अत्यंत व्यस्त एवं तनावपूर्ण रहता है.. अतः शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिएअधिवक्ता खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों की महती आवश्यकता है.मध्य प्रदेश अधिवक्ता क्रीड़ा परिषद के संस्थापक डॉ प्रशांत मिश्रा ने बताया कि एथलेटिक्स वर्ग में 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़, गोला फेक,भाला फेक, तवा फेक प्रतियोगिताएं, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस, शतरंज खेलों में महिला एवं पुरुष वर्ग के अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
अधिवक्ता खेल महाकुंभ को सफल बनाने में टूर्नामेंट डायरेक्टर दीपक पचोरी, निधीश पांडे, रामप्रकाश शिवहरे, शगुफ्ता रहमान,जी एल चंदेल, राम सिंह महरौलिया, विकास नाथन, महेंद्र प्रताप सिंह,, नितिन पटेल, एल सी चौरसिया, राजेंद्र प्रताप सिंह, थॉमस एंथोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


