National Skating में अदव्य त्रिपाठी ने जीता कांस्य पदक

0

भोपाल: शहर के स्केटर अदव्य कुमार त्रिपाठी ने 67वीं राष्ट्रीय शालेय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पिछले दिनों सतना में आयोजित इस प्रतियोगिता में अदव्य ने 1000 मीटर रिंक रेस में यह मेडल अपने नाम किया है। वे भोपाल में अमर रोलर स्केटिंग ऑर्गेनाइजेशन के खिलाड़ी हैं। इस प्रतियोगिता में 27 राज्यों के 916 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। मप्र की टीम में अदव्य के अलावा अस्मि रघुवंशी, श्रेयांश तिवारी, आर्या पारधी, तनिषा भार्गव, शुभम गुप्ता, आन्जनेय कश्यप, जतिन पूनिया, अनिकेत शर्मा, ईशा सिंह, संस्कृति मेवाड़ा, अक्षदा कश्यप, शौर्य साहू, प्रथमेश विश्वकर्मा ने भी भागदारी की। यह सभी खिलाड़ी अर्जुन फिटनेस क्लब में स्केटिंग कोच अमर भटकर व सहायक कोच अनिल भटकर से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here