नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 67 मैच पूरे हो चुके हैं और अब तक तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी कर चुकी हैं। एक स्थान अभी भी खाली है, जिसका फैसला रविवार को होने वाले मुकाबलों के बाद होगा कि चौथी टीम कौन होगी। इस सीजन में अब तक खेले गए 67 मैचों में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों के लिए खूब रन बनाए हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब आइए जानते हैं उन टॉप-7 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है।
वैभव नंबर 1, अभिषेक दूसरे स्थान पर
आईपीएल 2026 के 67 मैचों तक सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं जिनके बल्ले से कुल 103 बाउंड्रीज निकले हैं। इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने इस सीजन के 67वें मैच में आरसीबी के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी और उनके बाउंड्रीज की संख्या अब 93 हो चुकी है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन हैं जिन्होंने कुल 91 बाउंड्रीज लगाए हैं।
इस सीजन के 67 मैच तक सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर शुभमन गिल मौजूद हैं, जिन्होंने गुजरात की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 87 बाउंड्री लगाई हैं। उनके साथ ही चौथे स्थान पर ही मिचेल मार्श भी हैं, जिन्होंने लखनऊ के लिए 87 बाउंड्री का ही आंकड़ा छुआ है। इस लिस्ट में 5वें स्थान पर इशान किशन हैं, जिन्होंने अब तक 86 बाउंड्री लगाई हैं। वहीं आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 80 बाउंड्री के साथ छठे स्थान पर हैं, जबकि 7वें नंबर पर केएल राहुल 78 बाउंड्री के साथ मौजूद हैं।
आईपीएल 2026 के 67 मैचों तक सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
103 बाउंड्रीज: वैभव सूर्यवंशी
93 बाउंड्रीज: अभिषेक शर्मा
91 बाउंड्रीज: साई सुदर्शन
87 बाउंड्रीज: शुभमन गिल
87 बाउंड्रीज: मिचेल मार्श
86 बाउंड्रीज: ईशान किशन
80 बाउंड्रीज: विराट कोहली
78 बाउंड्रीज: केएल राहुल


