नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच सेमीफाइनल मैच जिस पिच पर खेला गया उस पिच पर टूर्नामेंट में कोई और मुकाबला नहीं खेला गया। पिच को लेकर साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्कराम, अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रोट और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने सवाल उठाए।
अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रोट ने माना कि प्रोविडेंस ग्राउंड की पिच पर वह सेमीफाइनल मैच नहीं खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को मुश्किल में नहीं डालना चाहता, न ही मैं चाहता हूं कि लोगों को लगे कि हारने के कारण मैं ऐसा कह रहा हूं लेकिन एक वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की पिच ऐसी नहीं हो सकती। एक निष्पक्ष प्रतियोगिता दिखाई देनी चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा कि पिच फ्लैट हो, जिसपर न गेंद स्विंग हो न स्पिन हो। मैं यह कहा रहा हूं कि बल्लेबाजों को चिंता नहीं होनी चाहिए।’
रिकी पोटिंग ने बातचीत में कहा, ‘मुझे यह बात बहुत हैरान करती है कि सेमीफाइनल के लिए नए विकेट का इस्तेमाल किया गया। आप जानते नहीं थे कि इस पर खेल कैसे होगा। मुझे पता चला है कि इस पिच की तैयारी डेढ़ हफ्ते पहले शुरू हुई।’ पोंटिंग पिच पर मिल रहे बाउंस से भी खुश नहीं थे।
उन्होंने आगे कहा, ‘टूर्नामेंट की शुरुआत में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया था जिसे कि 140-150 का मैच माना जा रहा था। उन्हें कम से कम इस बात का अंदाजा था कि विकेट कैसा है। वहां गेंद स्विंग हुई लेकिन आप उसे मैनेज कर सकते हैं। बाउंस में जो वैरिएशन यहां देखा मुझे नहीं लगता कि सेमीफाइनल में मैं प्रयोग करता।’


