World Champion कोच बनने के बाद एक बार फिर द्रविड़ ने कुछ ऐसा किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया

0

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान और राहुल द्रविड़ हमेशा अपनी सादगी से एक मिसाल कायम करते आए हैं। वर्ल्ड चैंपियन कोच बनने के बाद एक बार फिर द्रविड़ ने कुछ ऐसा किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया। राहुल ने ऐसा फैसला लिया जिसने यह साबित कर दिया कि वह खुद को किसी से ऊपर नहीं मानते हैं। बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के लिए 125 करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया था। टीम के सभी 15 खिलाड़ियों और हेड कोच राहुल द्रविड़ को पांच-पांच करोड़ रुपए दिए जाने थे। कोचिंग स्टाफ में मौजूद बाकी सदस्यों को 2.5 करोड़ रुपए देने का फैसला किया गया था। राहुल द्रविड़ ने पांच करोड़ रुपए लेने से इनकार कर दिया।

राहुल द्रविड़ ने पांच करोड़ रुपए लेने से किया इनकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल द्रविड़ ने पांच करोड़ की जगह केवल 2.5 करोड़ रुपए लेने का फैसला किया है क्योंकि बाकी कोचिंग स्टाफ को इतनी ही रकम दी गई। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, फील्डिंग कोच टी दिलीप और गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे के लिए 2.5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया गया था। द्रविड़ अपने आप को सहयोगी दल से ऊपर नहीं मानते और इसलिए केवल 2.5 करोड़ रुपए लेने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच राहुल द्रविड़ अपने बाकी स्‍टाफ की तरह बराबर बोनस लेना चाहते हैं। हम उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here