चैपल की धमकी के बाद सहवाग ने खेली धमाकेदार पारी, खुद किया खुलासा

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं और विरोधी गेंदबाजों पर हावी होने के लिए जाने जाते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में सहवाग ने एक इंटरव्यू में अपने क्रिकेट करियर की कुछ यादगार घटनाओं के बारे में बात की और साथ ही टीम इंडिया की फिटनेस संस्कृति पर भी अपनी राय साझा की।

ग्रेग चैपल ने सहवाग को दिया था ड्रॉप की धमकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार द लाइफ सेवर्स शो के दौरान सहवाग से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी की बात से ठेस पहुंची है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल का नाम लिया। सहवाग ने कहा कि चैपल की बात से उन्हें काफी आहत महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि उस समय वे लीन पैच से गुजर रहे थे और चैपल ने कहा कि अगर तुम अपने पैर को मूव नहीं करोगे तो रन नहीं बना पाओगे। इसके जवाब में सहवाग ने कहा, “ग्रेग, मैंने 50 से ज्यादा की औसत से 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं।” लेकिन चैपल ने इसका कोई विशेष जवाब नहीं दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहवाग ने आगे बताया कि उनके और ग्रेग चैपल के बीच इस बात पर तीखी बहस हुई, लेकिन फिर राहुल द्रविड़ आए और उन्हें अलग कर दिया। जब वे बैटिंग करने के लिए जा रहे थे, तब चैपल ने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने रन नहीं बनाए तो उन्हें ड्रॉप कर दिया जाएगा। इसके बावजूद सहवाग ने उस मैच के दूसरे सत्र तक 184 रन बना लिए और बाद में उन्होंने राहुल द्रविड़ से कहा कि अपने कोच से कहो कि वे मेरे पास ना आएं।

सहवाग के अनुसार विराट कोहली हैं इस युग के सबसे फिट क्रिकेटर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहवाग ने खेल में फिटनेस की अहमियत पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्ल्ड क्रिकेट में फिटनेस का नया ट्रेंड शुरू करने के लिए वे विराट कोहली को सलाम करते हैं। कोहली ने भारतीय क्रिकेट में फिटनेस कल्चर को आगे बढ़ाया और वे इस युग के सबसे फिट क्रिकेटर माने जाते हैं। उनके कारण अब हर युवा क्रिकेटर फिट रहने की प्रेरणा लेता है। सहवाग ने कहा कि विराट कोहली की फिटनेस सभी के लिए प्रेरणादायक है और इससे कई महत्वपूर्ण सबक सीखे जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here