नई दिल्ली : विराट कोहली ने इंदौर वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 124 रन का शतक जड़ा और भारत को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ। यह कोहली के इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक रहा, हालांकि इस शतकीय पारी के साथ वह एक अनचाही और शर्मनाक सूची में भी शामिल हो गए।
कोहली का कमाल, गिल को छोड़ा पीछे
इंदौर में शतक जड़ने के बाद विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली के नाम अब ऐसे मुकाबलों में 16 शतक दर्ज हैं, जबकि क्रिस गेल ने हार वाले मैचों में 15 शतक लगाए थे। इस अनचाही सूची में सचिन तेंदुलकर 25 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं, वहीं ब्रायन लारा 17 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज़ हैं।
हार के बीच शतक: इंटरनेशनल क्रिकेट की अनचाही सूची
25 शतक – सचिन तेंदुलकर
17 शतक – ब्रायन लारा
16 शतक – विराट कोहली
15 शतक – क्रिस गेल
13 शतक – शिवनारायण चंद्रपॉल
13 शतक – जो रूट
12 शतक – कुमार संगकारा
कोहली ने ब्रैंडन टेलर की बराबरी कर बढ़ाया कद
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 54 शतक लगाए हैं, लेकिन इनमें से नौ शतक ऐसे रहे हैं जिनमें टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कोहली अब वनडे में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में ब्रैंडन टेलर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 11 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि क्रिस गेल भी 11 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज़ हैं।
वनडे में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक
14 शतक – सचिन तेंदुलकर
11 शतक – क्रिस गेल
9 शतक – ब्रेंडन टेलर
9 शतक – विराट कोहली
7 शतक – कुमार संगकारा
7 शतक – रोहित शर्मा</p>
300+ चेज में कोहली का कमाल, जड़ा 10वां शतक
विराट कोहली ने वनडे में 300 से ज्यादा का स्कोर चेज करते हुए 10वीं बार शतक लगाने का कमाल किया साथ ही साथ उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना 59वां शतक लगाया और वो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
वनडे में 300 से ज्यादा रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर
10 शतक – विराट कोहली (37 पारी)
6 शतक – जो रूट (27 पारी)
5 शतक – जेसन रॉय (22 पारी)
5 शतक – रोहित शर्मा (34 पारी)
4 शतक – फखर जमां (17 पारी)
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
60 शतक – सचिन तेंदुलकर
59 शतक – विराट कोहली
44 शतक – ग्राहम गूच
40 शतक – ग्रीम हिक
39 शतक – कुमार संगकारा
37 शतक – रोहित शर्मा


