31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मिताली राज के आरोपों के बाद कोच पोवार की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली। भारत की सीनियर महिला क्रिकेटर मिताली राज और रमेश पोवार के बीच विवाद प्रशासकों के दखल के बिना शुक्रवार को कोच का तीन महीने का कार्यकाल समाप्त होने के साथ खत्म हो जाएगा.

पोवार का कार्यकाल पूरा होने के बाद बीसीसीआई इस पद के लिए ताजा आवेदन मंगवाएगा. ऐसी संभावना है कि आवेदन करने पर भी अब पोवार के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा.

बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने बताया, ‘उनका करार आज खत्म हो रहा है और उनकी वापसी की संभावना बहुत कम है.’ वेस्टइंडीज में आईसीसी टी-20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिताली को बाहर रखने के कारण विवाद पैदा हुआ था. भारत को इंग्लैंड ने उस मैच में आठ विकेट से हराया.

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles