Happy Birthday Rahul Dravid: श्रेयस अय्यर ने ‘गुरू’ को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट की खास तस्वीर

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्टर भरोसेमंद और दीवार के नाम से मशहूर पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का आज जन्मदिन है। राहुल आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व कप्तान को जन्मदिन पर तमाम दिग्गज बधाई दे रहे हैं इसमें भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट कर अपने गुरू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई यादगार पारियां खेलने वाले राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट और वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन हैं। द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने अंडर 19 विश्व कप का खिताब जीता है।

67 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
कुलदीप यादव ने द्रविड़ को जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, जन्मदिन की बधाई सर, आपके मार्गदर्शन के लिए बहुत शुक्रिया।

1,991 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
सचिन तेंदुलकर ने द्रविड़ को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थ डे जेमी, आप जैसे बल्लेबाजी करते थे गेंदबाज के लिए बहुत मुश्किलें खड़ी हो जाती थी। आपको बहुत बधाई दोस्त।

3,581 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी पूर्व कप्तान को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। बीसीसीआई ने द्रविड़ की टेस्ट में खेली गई एक आतिशी पारी का वीडियो शेयर करते हुए उनको जन्मदिन की बधाई दी।