नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने एक संतुलित और मजबूत टीम तैयार की है। टीम की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में होगी, जिन्हें नीलामी से पहले रिटेन किया गया था। हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन के बाद लखनऊ की टीम और भी दमदार नजर आ रही है। इस ऑक्शन में जोश इंग्लिस को सबसे ज्यादा, 8 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि में खरीदा गया था, जिससे उनकी टीम में अहम भूमिका की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड के जरिए मोहम्मद शमी को हैदराबाद से और अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से अपनी टीम में शामिल किया है। टीम में मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम जैसे आतिशी इंटरनेशनल बल्लेबाज भी मौजूद हैं। अगर टीम की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 की बात करें, तो इसके बारे में हमने आपको पहले ही विस्तार से जानकारी दे दी है।
अब एआई द्वारा चुनी गई लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 बेहद रोचक नजर आ रही है। चैट जीपीटी, ग्रोक और गूगल जेमिनी की चुनी हुई प्लेइंग 11 लगभग समान हैं, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर की सूची तीनों प्लेटफॉर्म ने अलग-अलग दी है। आइए, अब एक-एक करके हम तीनों प्लेटफॉर्म की प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं और तुलना करते हैं।
Google Gemini द्वारा चुनी गई LSG की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, वानिंदु हसारंगा, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी, एम. सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, जोश इंगलिस
ChatGpt द्वारा चुनी गई LSG की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद,अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: जोश इंगलिस, वानिंदु हसारंगा, एनरिक नॉर्खिया
Grok द्वारा चुनी गई LSG की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), जोश इंगलिस, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद/अब्दुल समद, वानिंदु हसारंगा, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव/एनरिक नॉर्खिया।
इम्पैक्ट प्लेयर: मोहसिन खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, अर्शिन कुलकर्णी/अक्षत रघुवंशी।

