नई दिल्ली : इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपना स्क्वाड मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को घोषित कर दिया है। टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक संभालेंगे, जबकि जोस बटलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी इसमें शामिल हैं। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। इंग्लैंड के इस स्क्वाड में कुल पांच आईपीएल टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं, जो उनके अनुभव और क्षमता को बढ़ाते हैं।
अगर आईपीएल टीमों के हिसाब से देखें, तो इंग्लैंड के स्क्वाड में सबसे ज्यादा खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के हैं, जिनकी संख्या तीन है। इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के दो-दो खिलाड़ी इस विश्व कप स्क्वाड का हिस्सा हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का एक-एक खिलाड़ी इंग्लैंड की टीम में शामिल होकर टी20 विश्व कप 2026 में खेलेंगे।
इंग्लैंड के विश्व कप स्क्वाड में IPL के कितने खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स: जोफ्रा आर्चर, सैम करन
गुजरात टाइटंस: टॉम बैंटन, जोस बटलर, ल्यूक वुड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, फिल साल्ट
दिल्ली कैपिटल्स: बेन डकेट
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स
इंग्लैंड का टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुना गया स्क्वाड
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, विल जैक्स, बेन डकेट, फिल साल्ट, लियाम डॉसन, जोश टंग, ल्यूक वुड, जेमी ओवरटन।
नेपाल के खिलाफ भारत का पहला मुकाबला
इंग्लैंड की टीम अपना पहला मैच 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। इंग्लैंड को ग्रुप C में रखा गया है, जिसमें नेपाल के अलावा वेस्टइंडीज, इटली और बांग्लादेश भी शामिल हैं। ग्रुप के लिहाज से इंग्लैंड को आसान स्थिति मिली है, हालांकि टी20 क्रिकेट में कभी भी उलटफेर हो सकता है। इंग्लैंड इससे पहले 2010 और 2022 में टी20 विश्व कप का खिताब जीत चुकी है। भारत और वेस्टइंडीज के साथ इंग्लैंड दो टी20 विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम है।


