नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 28 जनवरी, बुधवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मैच में तिलक वर्मा की टीम में वापसी की पूरी संभावना जताई जा रही है। तीसरे टी20 से ठीक पहले स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने संकेत दिए थे कि चौथे मुकाबले में तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है। उनकी इस राय से युजवेंद्र चहल और पार्थिव पटेल ने भी सहमति जताई थी।
तिलक की वापसी के बाद इशान किशन हो सकते हैं प्लेइंग XI से बाहर
तिलक वर्मा की अगर चौथे मैच में वापसी होती है तो श्रेयस अय्यर टीम से बाहर हो जाएंगे जिन्हें पहले तीन मैचों के लिए उनकी जगह भारतीय टीम में जगह दी गई थी साथ ही उनकी वापसी के बाद प्लेइंग इलेवन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बात की भी संभावना है कि इशान किशन जिन्हें तिलक की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर आजमाया गया था उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाए क्योंकि वो तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं।
चौथे मैच के लिए एआई ने (गूगल जेमिनी) भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया जिसमें इशान किशन को शामिल नहीं किया गया। एआई ने चौथे मुकाबले के लिए ओपनर के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का चयन किया जबकि तिलक वर्मा को बैटिंग क्रम में तीसरे नंबर पर रखा। चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव तो वहीं पांचवें स्थान पर हार्दिक पंड्या को जगह दी। छठे नंबर पर एआई ने रिंकू सिंह को जगह दी।
एआई की ओर से चुनी गई संभावित प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह के बाद सातवें नंबर पर अक्षर पटेल को रखा गया है। वहीं आठवें स्थान के लिए शिवम दूबे या हर्षित राणा में से किसी एक के चयन की भविष्यवाणी की गई है। इस मुकाबले के लिए तेज गेंदबाजी विभाग में एआई ने अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया है, जबकि स्पिन गेंदबाज के तौर पर वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना जताई गई है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 के लिए गूगल जेमिनी ने चुनी भारत की बेस्ट प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे/हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव।

