IND vs NZ: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा का तूफान: 5 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त, रोहित शर्मा से आगे निकले

0

नई दिल्ली : भिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में अब तक शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया है। पहले टी20 मैच में उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 8 छक्के शामिल थे। इसके बाद तीसरे टी20 में भी उनका बल्ला जमकर बोला और उन्होंने महज 20 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए, इस दौरान 5 छक्के जड़े। गुवाहाटी में खेले गए इस तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर कुल पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
  • 1- अभिषेक 14 गेंद पर अर्धशतक लगाकर युवराज सिंह (12) के बाद दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
  • 2- अभिषेक शर्मा 14 गेंद पर अर्धशतक लगाकर फुल मेंबर देशों के हिसाब से संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने कॉलिन मुनरो (14) की बराबरी की।
  • 3- अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर औरपाकिस्तान के इफ्तिकार अहमद 20 गेंद के नाम यह रिकॉर्ड था।
  • 4- अभिषेक शर्मा ने 9वीं बारटी20 इंटरनेशनल में 25 या उससे कम गेंद में अर्धशतक जड़ा और ऐसा करने वाले वह संयुक्त रूप से नंबर 1 बल्लेबाज बने। सूर्यकुमार यादव ने भी 9 बार ऐसा किया है।
  • 5- अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने औररोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा।
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों की इस विस्फोटक पारी में 7 चौके और 5 छक्के जड़े। उन्होंने 340 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बनाया। इस सीरीज में अब तक अभिषेक न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 13 छक्के लगा चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रोहित शर्मा ने यह रिकॉर्ड 2021-22 में बनाया था। अभिषेक शर्मा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के (भारतीय)
  • अभिषेक शर्मा: 13 छक्के* (सीरीज के 2 मैच बाकी)
  • रोहित शर्मा: 10 छक्के
  • केएल राहुल: 10 छक्के
  • श्रेयस अय्यर: 9 छक्के
  • अभिषेक ने तिलक, युवराज, रोहित, राहुल, हार्दिक को पीछे छोड़ बनाया महारिकॉर्ड, पावरप्ले में ऐसा कर बने नंबर 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here