31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आईसर बैरागढ़, ए.एस.सी.टी. और ऑल सेंट्स सांईस सेमी फाईनल में

भोपाल। ऑल सेंट्स कॉलेज ग्राउण्ड पर खेली जा रही सेंट्स फुटबॉल टूर्नामेंट में आज तीन मैच खेले गये। पहले मैच में बैरागढ़ ने सिसटैक को 1-0 से ,आईसर इंस्टीटयूट ने टाईटेनिस को 7-0 से और ऑल सेंट्स कॉलेज ऑफ टेक्नॉलाजी ने एस.पी.ए को 1-0 से हराकर सेमी फाईनल में प्रवेष किया। पहले मैच में आईसर ने खेलते हुये टाईटेनिस पर नितिन के 3, आदित्य ने 2, अंकुर और वरूण ने 1-1 गोल किया। आज का दूसरा मैच बैरागढ़ और सिसटैक के बीच खेला गया, खेल के अंतिम मिनटों में बैरागढ़ के रॉकी ने गोल करके टीम को जीत दिलाई। आज का तीसरा मैच एस.पी.ए. और ए.एस.सी.टी. के बीच खेला गया। ए.एस.सी.टी. के अता खान ने 1 गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच से पहले दोनो टीमों का परिचय स्वराष्ट्र के रण्जी ट्राफी सलेक्टर एम. जटेजा और रण्जी ट्राफी प्लेयर सुनिल शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कल शनिवार 21/01/2017 को दो सेमीफॉयनल मैच खेले जायेंगे। पहला सेमीफॉयनल मैच ए.एस.सी.टी, गांधी नगर और ऑल सेंट्स सांईस के बीच सुबह 10ः30 बजे और दूसरा सेमीफॉयनल मैच आईसर और बैरागढ़ के बीच 11ः30 बजे खेला जायेगा।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles