अजय का दाेहरा प्रदर्शन, डिजिआना जीता, एनडीआईपीएल क्वार्टर फाइनल में

0
अजय का दाेहरा प्रदर्शन, डिजिआना जीता, एनडीआईपीएल क्वार्टर फाइनल में
अजय का दाेहरा प्रदर्शन, डिजिआना जीता, एनडीआईपीएल क्वार्टर फाइनल में
  • 29वां डिजिआना-आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2024

भाेपाल। अजय के दाेहरे प्रदर्शन की मदद से डिजिआना ने स्वदेश काे सात विकेट से हराकर 29वें डिजिआना-आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में आसान जीत दर्ज की है। दिन के दूसरे मैच में एनडीआईपीएल ने पीएनजी काे नाै विकेट से हराकर कार्पाेरेट ग्रुप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियाेगिता में स्वदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 137 रन जाेड़े। इसमें माे गनी ने 73 रनाें की पारी खेली। लाेकेंद्र 12 दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्काेरर रहे। डिजिआना की ओर से अजय ने तीन विकेट लिए। साैरभ और मुकेश रावत काे 2-2 विकेट मिले।

अजय का दाेहरा प्रदर्शन, डिजिआना जीता, एनडीआईपीएल क्वार्टर फाइनल में
अजय का दाेहरा प्रदर्शन, डिजिआना जीता, एनडीआईपीएल क्वार्टर फाइनल में

जवाब में डिजिआना ने जरूरी रन 16.3 ओवर में तीन विकेट पर बना लिए। अजय ने अविजित 72 रन बनाए। पीयूष रंजन मिश्रा ने 40 रनाें का याेगदान दिया। स्वदेश की ओर से केके गंगवार ने तीन विकेट लिए। अजय मानसराेवर प्लेयर अाॅफ द मैच चुने गए। जबकि माे गनी आरएनटीयू वेल्यूएबल प्लेयर रहे। उन्हें समाजसेवी अमित अग्रवाल और मप्र की पहली एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वताराेही मेघा परमार ने पुरस्कत किया। दिन के दूसरे मैच में पीएनजी ने 18 ओवर में 102 रन बनाए। इसमें नीलम माहाेरे ने 26, महेंद्र मिश्रा ने 22 रन बनाए। एनडीआईपीएल की ओर से दीपक मालवीय ने 4 विकेट लिए। अमन काे दाे सफलता मिली। जवाब में एनडीआईपीएल ने जरूरी रन मात्र सात ओवर में एक विकेट पर बना लिए। इसमें देवेंद्र नायक ने 38 और यासिर खान ने 26 रन बनाए। दीपक मालवीय प्लेयर आफ द मैच और देवेंद्र नायक वेल्यूएबल प्लेयर रहे।

आज के मैच

  • दैनिक भास्कर बनाम राज एक्सप्रेस सुबह 9.00 बजे से
  • फाल्कन बनाम बीयू दाेपहर 1.00 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here