पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI पर सबकी नजरें

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को अब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 13 जून से धर्मशाला में होगी। एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन के बड़े अंतर से हराकर अपना दबदबा दिखाया था और अब टीम वनडे सीरीज में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि इस वनडे सीरीज में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और टीम प्रबंधन को संतुलित एवं मजबूत प्लेइंग इलेवन के चयन पर विशेष ध्यान देना होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा के साथ कप्तान शुभमन गिल करेंगे। रोहित पूरी तरह से फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं और ये सीरीज रोहित के भविष्य के लिए भी काफी अहम होने वाला है। गिल और रोहित के ओपन करने की वजह से फिलहाल यशस्वी जायसवाल को इंतजार करना होगा। विराट कोहली टीम में नहीं हैं ऐसे में नंबर 3 पर कौन होगा ये बड़ा सवाल है, लेकिन इशान किशन उनकी कमी को पूरी कर सकते हैं जिनकी तीन साल के बाद वनडे सेटअप में वापसी होगी।

रोहित-गिल के कंधों पर होगी ओपनिंग की जिम्मेदारी

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर होंगे जबकि टीम में विकेटकीपर की भूमिका में केएल राहुल होंगे जो बैटिंग क्रम में 5वें स्थान पर नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं ऐसे में उनकी वजह नितिश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है। नितीश टीम में ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे और छठा गेंदबाजी विकल्प भी उपलब्ध करवाएंगे। वहीं सुंदर के रूप में टीम में एक स्पिन ऑलराउंडर को शामिल किया जा सकता है।

पहले वनडे में इशान किशन उतर सकते हैं नंबर-3 पर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज मौजूद नहीं हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत दोनों के आराम दिया गया है ऐसे में इस वनडे सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार जैसे गेंदबाजों को हाथों में होगी। पहले वनडे के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा का होना लगभग तय है जबकि गुरनूर और प्रिंस यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है। वैसे प्रिंस की हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here