अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन : रुपेश अहिरवार, डॉ ग्रेस सिंह, डॉ शालिनी, डॉ रेड्डी, डॉ पियूष, डॉ रजनीश क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

0
भोपाल। चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में मप्र के रुपेश अहिरवार, डॉ ग्रेस सिंह, डॉ शालिनी, डॉ रेड्डी, डॉ पियूष, डॉ रजनीश ने अपने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मप्र के रुपेश अहिरवार ने 45 वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और शिमला के विकास सूद को थोड़ा संघर्ष के पश्चात् 30-23 से पराजित कर अंतिम 8 में जगह बनाई। उन्होंने युगल में राजीव पाण्डेय के साथ चतुर्भुज नाइक-जीतेन्द्र मिश्रा की जोड़ी को 30-28 से हराया।
अपना एकल मुकाबला हारने के बाद डॉ रजनीश मारण ने नम्रता के साथ मिलकर मिश्रित युगल 45 वर्ग में केरल की जोड़ी को 30-26 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
परिणाम
  • महिला युगल 40 वर्ग-डॉ ग्रेस सिंह-अजीत कुमारी विवि दीपा दुआ -नीतू विनायक 30-20।
  • महिला युगल 40 वर्ग- डॉ शालिनी यादव-नीलम विवि रश्मि – स्वाति 30-6।
  • पुरुष एकल 55 वर्ग में डॉ पीबी रेड्डी को वर्ल्ड न 1 दिल्ली के राजीव शर्मा के हाथों 27-30 से हार का सामना करना पड़ा।
  • पुरुष युगल 55 वर्ग- डॉ पीबी रेड्डी-डॉ पियूष भटनागर विवि प्रदीप-विनोद कुमार (आरएसबी चेन्नई) 30-2।
  • महिला युगल 40 वर्ग-सीमा सैनी-शर्ली भारद्वाज विवि अफ़ज़ल-थेरेम्मा (तेलंगाना) 30-12।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here