अखिल भारतीय एसबीआई हॉकी टूर्नामेंट 14 जनवरी से

0
अखिल भारतीय एसबीआई हॉकी टूर्नामेंट 14 जनवरी से
अखिल भारतीय एसबीआई हॉकी टूर्नामेंट 14 जनवरी से

भोपाल। खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से देश की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा आल इंडिया इंटर सर्किल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 14 से 18 जनवरी 2024 तक स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के गोरागाव स्थित हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। मंडल कल्याण सचिव पुनीत वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न सर्किल से 13 टीमें के लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे है जिनमे से कुछ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है।

उद्घाटन समारोह 14.01.24 को सुबह 11 बजे होगा जिसमें डी एम डी एंड सी डी ओ श्री विनोद कुमार मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक भोपाल श्री चन्द्र शेखर शर्मा, डी जी एम आई आर श्री महेश पांडे भोपाल सर्किल सी डी ओ श्री दीपक कुमार झा ,स्टाफ फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अरुण भगोलीवाल, महासचिव श्री संजीव बंदलिश,ओलिम्पियंन एवं अर्जुन अवार्डी श्री सईद जलालुद्दीन रिज़वी एवं अन्य गणमान्य सम्मिलित होंगे। टूर्नामेंट में 4 पूल बनाये गए है कुल19 मैच नाक आउट आधार पर होंगे और फाइनल 18.01.24 को दोपहर 1 बजे खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here