राज्य शालेय शतरंज में सभी वरीय खिलाड़ी जीते

0

भोपाल। अपनी-अपनी कुशल चालों से सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने 63वीं राज्य शालेय शतरंज प्रतियोगिता के शुरुआती चक्रों में जीत दर्ज की है। सरोजनी नायडू स्कूल में सोमवार को पहले दिन दो चक्रों के बाद वरियता प्राप्त खिलाड़ी नित्यता जैन, दिवा जालानी, प्रज्ज्वल सुहाने, परिधि श्रीवास्तव, यश वीरानी, समर्थ सिंह रघुवंशी, अर्थव सिंह तोमर और इशान ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दो-दो अंक हासिल कर लिए है। इस प्रतियोगिता में दस संभागों से आए 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें हर आयु समूह से शीर्ष पांच खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम में किया जाएगा।