19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 5, 2025

क्रिकेट के साथ-साथ इन खेलों में भी वर्ल्ड चैंपियन है इंडिया, भारतीय खिलाड़ियों ने हर खेल में खुद को किया है साबित

नई दिल्ली: भारत इस समय खेल की दुनिया पर राज कर रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस क्षेत्र में झंडे गाड़े हुए हैं। चाहे क्रिकेट हो, चेस हो, बिलियर्ड्स, बॉक्सिंग या फिर रेसलिंग भारतीय खिलाड़ियों ने हर खेल में खुद को साबित किया है। यही कारण है कि भारत इस समय कई खेलों में वर्ल्ड चैंपियन है।

क्रिकेट

भारत इस समय क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन है। इसी साल जून के महीने में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। पुरुष टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात दी थी। 11 साल बाद भारत पुरुष वर्ग में आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा था। t20 के अलावा भारत की महिला अंडर-19 टीम भी इस समय वर्ल्ड चैंपियन है। शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने बीते साल यह वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

शतरंज

भारत इस समय चेस में भी वर्ल्ड चैंपियन है। भारत के 18 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता है। उन्होंने फाइनल में चीनी खिलाड़ी को मात दी। वह भारत के दूसरे वर्ल्ड चैंपियन हैं। गुकेश ही नहीं बल्कि भारत की महिला और पुरुष टीम भी इस समय वर्ल्ड चैंपियन है। साल 2024 में ही हुए चेस ओलिंपियाड में भारत की दोनों ही टीमों ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। यह पहला मौका था जब भारत ने दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता। वर्ल्ड चैंपियन गुकेश भी इस टीम का भी हिस्सा थे।

नीरज चोपड़ा

भारत के सबसे कामयाब एथलीट नीरज चोपड़ा भी इस समय वर्ल्ड चैंपियन हैं। इस जैवलिन खिलाड़ी ने साल 2023 में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह इस चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी थे। नीरज ने यहां 88.17 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया था।

बॉक्सिंग

भारत की चार महिला खिलाड़ी इस समय वर्ल्ड चैंपियन हैं। आईबीएल महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन साल 2023 में भारत में ही हुआ था।
नीतू घंघास – 54 किलोग्राम
निकहत जरीन – 50 किलोग्राम
लवलिना बोरगोहेन – 75 किलोग्राम
स्वीटी बूरा – 81 किलोग्राम

बिलियर्ड्स

भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने इस साल भी अपना वर्ल्ड चैंपियन का खिताब कायम रखा है। पंकज ने नवंबर महीने में बिलियर्ड्स विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की थी। यह आडवाणी का 28वां विश्व खिताब था। इस तरीके से भारत इस खेल में भी मौजूदा समय में वर्ल्ड चैंपियन है।

रेसलिंग

रेसलिंग एक ऐसा खेल है जिसमें भारतीय खिलाड़ी लगातार प्रदर्शन करते आए हैं। भारत सीनियर वर्ग में ना सही लेकिन जूनियर वर्ग में जरूर वर्ल्ड चैंपियन है। इसी साल हुई अंडर 23 और अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। अंडर 23 की बात करें तो यहां युवा रेसलर चिराग चिकारा ने 57 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा भारत अंडर 20 में भी वर्ल्ड चैंपियन है। भारत की महिला रेसलर ज्योति ने 76 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।

पैरा जैवलिन थ्रो

पारा जैवलिन की बात करें तो यहां भी भारत का दबदबा देखने को मिलता है। भारत के पैरा जैवलिन खिलाड़ी खिलाड़ी सुमित अंतिल ने अपनी कैटेगरी में अपना वर्ल्ड चैंपियन खिताब बनाए रखा है। अंतिम ने पिछले साल हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। आपको बता दे की न सिर्फ अंतिल फिलहाल वर्ल्ड चैंपियन है बल्कि वह साथ ही साथ ओलंपिक चैंपियन भी है। वहीं उनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles