भोपाल। जय धाकड़ और सोहान यूसुफ के दोहरे प्रदर्शन की मदद से अनवर उस्मानी 11 ने जावेद अंसारी 11 को तीन विकेट से हराकर अंकुर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंकुर मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज जावेद अंसारी एकादश ने टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पूरी टीम 169 रनो पर आउट हुई। प्रयाग जरीवाला 69, रोहित अहिरवार 27, आयुष कुशवाह ने 19 रन बनाये।अनवर उस्मानी 11 की और से जय धाकड़ ने 3, सोहान यूसुफ 03, ज़ेड ख़ान 2, युवाक्षी अडवाणी – निकुंज साहू ने 1-1 विकेट लिए।
जवाब में अनवर उस्मानी 11 ने 35.4 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बना कर लक्ष्य 3 विकेट रहते प्राप्त कर लिया। सोहान यूसुफ़ ने 49 रन , युवाक्षी आडवाणी 22 रन बनाए जबकि जय धाकड़ 32 पर नाट आउट रहे। जावेद अंसारी 11 की और से प्रयाग जारीवाला ने 3, रोहित अहीरवार ने 02, विकेट प्राप्त किए।
जय धाकड़ 3 विकेट 32 रन नाट आउट एव रोहित जरीवाला 69 रन और 3 विकेट को संयुक्त रूप से मैन ऑफ़ द मैच दिया गया। कल टूर्नामेंट का पहला सेमीफ़ाइनल जी एस पठानिया 11 एव अनवर उस्मानी 11 के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल डॉ शफ़कत मो ख़ान 11 एव राजकुमार दरयानी 11 के बीच होगा।


