25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

मध्यप्रदेश राज्य साइक्लिंग चैम्पियनशिप में भोपाल के अनंत सिंह मेहरा ने जीता स्वर्ण

अंडर-23 रोड रेस में शानदार प्रदर्शन, आठवां राज्य खिताब अपने नाम किया

NST News, Bhopal. जबलपुर में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप में भोपाल के युवा साइक्लिस्ट अनंत सिंह मेहरा ने अंडर-23 रोड रेस कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 100 से ज्यादा साइक्लिस्टों ने हिस्सा लिया, लेकिन अनंत ने अपनी गति और कौशल से सबको पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। अब तक वे आठ राज्य खिताब अपने नाम कर चुके हैं, जिनमें पांच रोड रेस और तीन माउंटेन बाइक चैम्पियनशिप शामिल हैं। राज्य स्तर पर उनकी लगातार सफलताएं यह साबित करती हैं कि वे मध्यप्रदेश के सबसे उभरते और भरोसेमंद साइक्लिस्टों में से एक हैं। अनंत अब दिसंबर में संबलपुर (ओडिशा) में होने वाली राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनंत की मां कमला रावत इंटरनेशनल जूडोका, भारतीय जूडो टीम की कोच रह चुकी हैं और वर्तमान में मध्यप्रदेश पुलिस में एडिशनल एसपी पद पर पदस्थ हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles