रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के जूडो खिलाड़ी आयुष मावरी ने जीता स्वर्ण पदक

0

NST News, Bhopal। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के जूडो खिलाड़ी आयुष मावरी (-66 किग्रा), बीपीईएस ने अपने दमदार कौशल और बेहतरीन तकनीक के बल पर साउथ-वेस्ट इंटर यूनिवर्सिटी जूडो (पुरुष वर्ग) चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।फाइनल मुकाबले में आयुष मावरी ने एसएपीए यूनिवर्सिटी के जूडोका खुश पटेल को ईप्पोन तकनीक से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान आयुष ने अद्भुत जूडो कौशल का प्रदर्शन करते हुए छह ईप्पोन, तीन वजारी और दो यूको स्कोर किए, जो उनकी उत्कृष्ट फाइटिंग स्पिरिट और तकनीकी कौशल को दर्शाता है। यह चैंपियनशिप सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल में 9 से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित हुई, जिसमें रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की टीम का नेतृत्व कोच सतीश अहिरवार और मैनेजर विजय प्रताप द्वारा किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी एवं रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी  जलज चतुर्वेदी ने आयुष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here