अनन्या गंगलानी ने पेरा नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में बनाया नेशनल रिकॉर्ड, जीते दो स्वर्ण पदक

0

NSE NEWS, भोपाल. के.एम.आर. स्विमिंग क्लब की प्रतिभाशाली तैराक अनन्या गंगलानी ने बेंगलुरु में आयोजित 26वीं जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल पेरा स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।  अनन्या ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाकर प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण बनीं। इसके साथ ही उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। उनके इस प्रदर्शन से न केवल के.एम.आर. स्विमिंग क्लब बल्कि भोपाल और मध्यप्रदेश का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। प्रतियोगिता में देशभर से आए पेरा तैराकों के बीच अनन्या ने अपनी तकनीक, गति और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। क्लब के मुख्य कोच सुमित कुमार झा और संरक्षक आर.डी. झा ने अनन्या की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनन्या भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here