अनन्या पहुंची फाइनल में

0

भोपाल । राजस्थान के कोटा में खेली जा रही ऑल इंडिया टेलेंट सीरीज टेनिस स्पर्धा में फ्यूचर टेनिस एकेडमी की अनन्या माहेश्वरी ने फाइनल में प्रवेश किया। फ्यूचर टेनिस एकेडमी के डायरेक्टर आई.के. महाजन ने बताया कि एमरल्ड हाईट्स स्कूल की छात्रा अनन्या ने म.प्र. का प्रतिनिधित्व कर रही है। सेमीफाइनल में अनन्या ने मेजबान कोटा की लिला झा को आसानी से 6-0, 3-0 से पराजित किया। वहीं क्वार्टर फाइनल में अनन्या ने इंदौर की ही ईशिका गंगवाल को 6-1, 6-0 से तथा प्री-क्वार्टर फाइनल में कोटा की ही दिव्यांशी अग्रवाल को 6-0, 6-0 से मात दी थी। फाइनल मुकाबला कोटा की सिमरन होरा से होगा।