जूनियर एशिया कप के लिए म.प्र. हॉकी अकादमी के अंकित पाल और तालीम प्रियोबर्ता भारतीय टीम में चयनित

0

भोपाल: 26 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2024 तक जूनियर एशिया कप 2024 का आयोजन मस्कट ओमान में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता विश्व कप 2025 की पात्रता प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों भागीदारी कर रही है। जिसमें चायनीज ताइपे, जापान, कोरिया, थाईलेण्ड, बांगलादेश, मलेशिया, चीन, ओमान और पाकिस्तान की टीमें शामिल हैं। भारत पूल ए में है। पूल ए में भारत के साथ चायनीज ताइपे, जापान, कोरिया और थाईलेण्ड टीमे है।

20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है, जिसमें म.प्र. राज्य हॉकी पुरूष अकादमी के मिड फील्डर अंकित पाल और तालीम प्रियोबर्ता का चयन किया गया है। दोनों ही खिलाडी मुख्य प्रशिक्षक समीर दाद, सहायक प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा और हबीब हसन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाडियों को दी बधाई

मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने जूनियर एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम में म.प्र. राज्य खेल अकादमी के हॉकी खिलाड़ी अंकित पाल और तालीम प्रियोबर्ता का चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाई दी है।

भारतीय टीम के नाम इस प्रकार है :-

गोलकीपर

1. प्रिंस दीप सिंह,

2. विक्रमजीत सिंह

डिफेन्डर

3. अमिर अली

4. तालीम प्रियोबर्ता,

5. शर्दानंद तिवारी

6. युगेम्बर रावत

7. टमोल इक्का

8. रोहित

मिड फील्डर

9. अंकित पाल

10. मनमीत सिह

11. रोसन कुजुर

12. मुकेश टोप्पो

13. थोकम किंगसन सिंह

फार्वड

14. गुरजोत सिंह

15. सौरभ आनंद कुशवाह

16. दिलराज सिंह

17. अर्शदीप सिह

18. अराजीत सिह हुंडल

अतिरिक्त खिलाडी

19. सुखविंदर

20. चंदन यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here