स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप की 100 मी फ्री स्टाइल में स्टार्ट लेते खिलाड़ी। भोपाल ने दूसरे दिन सात स्वर्ण पदक जीते।
भोपाल। भोपाल के प्रखर परमार, इशान डोगरे, इशिता परिहार, अंकिता राजपूत,महक मनवारे, विशाल मकोरिया ने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीते। भोपाल ने दूसरे दिन कुल सात स्वर्ण, 22 रजत और 23 कांस्य पदक पर कब्जा किया। होशंगाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में भोपाल के अलावा इंदौर और जबलपुर के खिलाड़ियों ने भी स्वर्णिम सफलता अर्जित की। भोपाल के लिए पहला स्वर्ण प्रखर परमार ने 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में जीता। इसका रजत भी भोपाल के नाम रहा। कार्तिकेय गुप्ता ने रजत जीता। 100 मी फ्री स्टाइल में भोपाल के इशान डोंगरे ने स्वर्ण जीता। इसके बाद महक मनवारे ने 100 मीटर बटर, इशिता परिहार ने 400 मी फ्री, विशाल मकोरिया ने 100 मी बेक तथा निमिशा भट़्टाचार्य ने 100 मीअर बटर फलाई स्वर्णप दक जीते। महक और विशाल ने 50 मी बेक तथा अश्लेषा ने 100 मी फ्री में रजत पदक भी जीते हैं। इनके अलावा मैत्री गुप्ता और आर्य जौहरी ने 200 मी बटर तथा लावन्या ने 50 मी बेक में कांस्य जीते।